Tricenari

जूट, पेपर और पुराने बक्सों से क्रिएटिव चीजें कैसे बनाएं?

घर में पड़ी चीज़ें जैसे जूट के टुकड़े, रंगीन पेपर और पुराने बक्से – अकसर हम इन्हें बेकार समझ कर फेंक देते हैं। लेकिन क्या आप जानती हैं कि इन पुराने सामानों से आप कुछ बिलकुल नई और खूबसूरत चीजें बना सकती हैं?

चाहे आपको घर सजाना हो, बच्चों के लिए कोई प्रोजेक्ट बनाना हो या खुद के लिए कोई क्रिएटिव टाइम चाहिए - ये DIY आइडियाज़ आपकी हेल्प करेंगे।

यहाँ हम कुछ आसान और मज़ेदार तरीकों से बताएंगे कि कैसे जूट, पेपर और पुराने कार्डबोर्ड बक्सों से आप अपने घर के लिए या गिफ्टिंग के लिए कुछ खास बना सकती हैं।

1. जूट से बनी वॉल हैंगिंग
पुराना जूट बैग या जूट की रस्सी लें और उसमें बीड्स, बटन और शेल्स जोड़कर एक सुंदर वॉल डेकोर बनाएं। चाहें तो पुराने फैब्रिक पीस भी इसमें लगा सकती हैं।

टिप: जूट को पेस्टल रंगों में रंगने से और भी मॉडर्न लुक मिलता है।

पुरानी चीज़ों को नया रूप देना जुगाड़ नहीं, एक खूबसूरत कला है ...!

2. पेपर से मिनी गिफ्ट बॉक्स
रंगीन पेपर या पुराने ग्रीटिंग कार्ड्स से छोटे-छोटे गिफ्ट बॉक्स बनाएं। इन बॉक्सेज़ को आप त्योहारों में मिठाई देने के लिए यूज़ कर सकती हैं या बच्चों को चॉकलेट रखने के लिए भी।

DIY टिप: पेपर बॉक्स के ऊपर हाथ से लिखा एक छोटा सा नोट या डूडल इसे और भी पर्सनल बना देता है।

3. पुराने बक्से से स्टोरेज बिन
कार्डबोर्ड के पुराने बक्सों को फैब्रिक, पेपर या जूट से कवर करके उन्हें एक नया लुक दें। इनमें आप कपड़े, खिलौने या स्टेशनरी स्टोर कर सकती हैं।

टिप: ऊपर का हिस्सा ओपन रखें, और नीचे कैस्टर व्हील लगाकर मूवेबल स्टोरेज बिन भी बनाया जा सकता है।


 

4. जूट रैपिंग और पोटली
जूट फैब्रिक या सैक से छोटे गिफ्ट्स को रैप करना ट्रेंडी भी है और इको-फ्रेंडली भी। जूट की छोटी पोटली बैग बनाकर उनमें सूखे फूल, हल्दी-कुमकुम या टी-लाइट्स रख सकती हैं।

5. पेपर रोल से पेन स्टैंड
खाली टिशू रोल या पेपर रोल को रंगीन पेपर से कवर करें और उसमें बच्चों के लिए एक प्यारा सा पेन होल्डर बनाएं। इसमें वाशी टेप, ग्लिटर या बटन से सजावट करें।

6. पुराने बॉक्स से डेकोरेटिव ट्रे
पतले कार्डबोर्ड बॉक्स को फैब्रिक से कवर करके उसके किनारे में कुछ पेंटिंग या स्टिकर लगाकर एक सुंदर डेकोरेटिव ट्रे बनाई जा सकती है। इसे आप पूजा थाली की तरह भी यूज़ कर सकती हैं।

इन सभी चीज़ों को बनाते हुए सबसे खास बात ये है कि आप अपना समय और क्रिएटिविटी दोनों एक अच्छी दिशा में लगा रही हैं। साथ ही, पुराने सामान का री-यूज़ करके पर्यावरण के लिए भी एक पॉजिटिव स्टेप ले रही हैं।

तो अगली बार जब कोई पुरानी चीज़ फेंकने का मन हो, एक बार सोचिए – क्या इससे कुछ नया बन सकता है?