कानूनी अधिकार जो हर भारतीय औरत को पता होने चाहिए – शादी, प्रॉपर्टी और नौकरी के बारे में
बहुत बार हम सोचते हैं - "यही तो सब करती हैं, इसमें नया क्या है?"
शादी में एडजस्ट करना, प्रॉपर्टी के झगड़े में चुप रहना, या ऑफिस में गलत बिहेवियर झेलना - क्योंकि हमें नहीं पता कि हमारे हक़ में कानून क्या कहता है।
लेकिन हर भारतीय औरत को कुछ बेसिक कानूनी अधिकार पता होने चाहिए - क्योंकि ये न सिर्फ सुरक्षा देते हैं, बल्कि खुद पर भरोसा भी बढ़ाते हैं।
नीचे कुछ अहम राइट्स, जो आपकी जिंदगी के तीन सबसे अहम हिस्सों से जुड़े हैं:
कानून आपके साथ है - बस आपको अपने हक़ को पहचानना और बोलना आना चाहिए...!
💍 शादी और रिश्तों में हक़
✅ हिंदू मैरिज एक्ट (1955) के तहत, महिला और पुरुष दोनों को बराबर अधिकार हैं। शादी जबरदस्ती नहीं की जा सकती।✅ अगर शादी में घरेलू हिंसा (मानसिक या शारीरिक) हो, तो महिला घरेलू हिंसा अधिनियम, 2005 के तहत Protection Order ले सकती है - बिना शादी तोड़े भी।
✅ Maintenance / Alimony सिर्फ तलाक के बाद नहीं - separation के दौरान भी मिल सकता है। हर महिला को अपने और बच्चों के लिए आर्थिक मदद मांगने का अधिकार है।
✅ कानूनी सलाह लेने के लिए महिला हेल्पलाइन और लीगल सेल्स उपलब्ध हैं, और ज़्यादातर सरकारी वकील महिलाओं को फ्री सलाह देते हैं।
🏡 प्रॉपर्टी में हक़
✅ हिंदू उत्तराधिकार अधिनियम (Amended 2005) के तहत, बेटियों को भी पिता की संपत्ति में बराबरी का हक़ है - चाहे शादी हो चुकी हो या नहीं।✅ शादी के बाद ससुराल की प्रॉपर्टी में रहने का अधिकार (Right to Residence) महिला को होता है - चाहे वो मकान महिला के पति के नाम पर ना हो।
✅ अगर पति की मृत्यु होती है, तो पत्नी को automatic कानूनी उत्तराधिकारी (legal heir) माना जाता है - unless will में कुछ और लिखा हो।
✅ ज़मीन, मकान या फ्लैट में सिर्फ 'nominee' होना काफी नहीं, सही ownership रजिस्ट्रेशन ज़रूरी है - इसलिए डॉक्युमेंट्स पढ़ना और समझना सीखें।
💼 नौकरी और वर्कप्लेस पर अधिकार
✅ मातृत्व लाभ अधिनियम (2017) के तहत, महिला को 26 हफ्तों की paid maternity leave का हक़ है - अगर वो किसी कंपनी में permanent है।✅ अगर ऑफिस में कोई भी असहज या अशिष्ट व्यवहार हो - तो महिला POSH Act (Sexual Harassment at Workplace Act, 2013) के तहत Internal Complaint Committee (ICC) में शिकायत कर सकती है।
✅ कोई भी कंपनी महिला से शादी, प्रेग्नेंसी या बच्चे के कारण नौकरी नहीं छीन सकती - ये कानूनी अपराध है।
✅ अगर वर्कप्लेस में basic सुरक्षा नहीं है (late night drops, safe toilets, etc.) - तो इसकी शिकायत Labour Office या लोकल महिला आयोग से की जा सकती है।
 
इन कानूनी अधिकारों को जानना कोई 'फेमिनिज़्म' नहीं - ये 'सेल्फ-रिस्पेक्ट' है।
अगर आप खुद aware होंगी, तो अगली पीढ़ी भी अपना हक़ मांगना सीखेगी - बिना डर के।