सुबह उठने में आलस? ये 3 काम आपकी दिनचर्या बदल देंगे
सुबह अलार्म बजता है, लेकिन उठने का मन नहीं करता। फिर जबरदस्ती उठते हैं, काम भागते हुए करते हैं - और दिनभर थकान और चिड़चिड़ाहट बनी रहती है।
अगर आप भी इस cycle में फंसी हुई हैं, तो ज़रूरत है सुबह को थोड़ा सा अपना बनाने की। कुछ ऐसा जो दिनभर का energy level सेट कर दे - बिना किसी भारी बदलाव के।
यहाँ हम बात कर रहे हैं 3 ऐसे simple कामों की जो आप सुबह उठकर सिर्फ 15-20 मिनट में कर सकती हैं - और फर्क खुद महसूस करेंगी।
सुबह का आलस कम करना मुश्किल नहीं - बस शुरुआत सही जगह से होनी चाहिए ...!
1. अलार्म के साथ तुरंत उठने का प्रेशर हटाइए
सुबह आंख खुलते ही उठना जरूरी नहीं है - लेकिन snooze पर बार-बार हाथ मारना भी दिमाग को confused करता है।
क्या करें? एक हल्का सा स्ट्रेच करते हुए बिस्तर पर बैठे-बैठे 1-2 मिनट गहरी सांसें लीजिए। फिर धीरे-धीरे उठिए। यह माइंड और बॉडी दोनों को smooth signal देता है - "अब दिन शुरू हो रहा है।"
2. बेड से उठकर सबसे पहले बाहर देखिए
खिड़की से आती सुबह की रौशनी - या बालकनी में 1 मिनट खड़े होकर आसमान को देखना - आपके स्लीप हार्मोन को बंद करता है और जागने के हार्मोन को activate करता है।
फायदा? आलस कम होगा, और दिमाग alert होना शुरू कर देगा – बिना कॉफी के भी।
 
3. मुंह धोने से पहले एक ग्लास पानी
सोते वक्त बॉडी 6-7 घंटे तक पानी नहीं लेती, जिससे सुबह sluggish महसूस होता है।
क्या करें? उठते ही एक गिलास पानी पिएं - चाहे सादा हो या हल्का सा गुनगुना। इससे डाइजेशन, स्किन और मूड - तीनों को boost मिलेगा।
अब सोचिए - सिर्फ ये तीन आसान चीज़ें, और आपकी सुबह का आलस आधा हो जाएगा। कोई लंबी एक्सरसाइज या मोटिवेशनल स्पीच नहीं चाहिए - बस एक छोटा सा रूटीन जो आपके लिए काम करे।
और सबसे ज़रूरी बात - हर दिन परफेक्ट नहीं होगा। लेकिन अगर आप धीरे-धीरे सुबह को अपना बना लेंगी, तो पूरा दिन आपके हिसाब से चलेगा - ना कि भागदौड़ में।